Article Details

भोपाल शहर के महाविद्यालय पुस्तकालयों के स्वचालीकरण की स्थितिः एक अध्ययन | Original Article

डॉ राकेश कुमार खरे in Shodhaytan (RNTUJ-STN) | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

भोपाल शहर के महाविद्यालय में पुस्तकालयों का बहुत महत्व है जिसके चलते जरूरी है कि पुस्तकालय के पाठकों को अच्छी से अच्छी सेवाएं प्रदान की जाएं। आधुनिक पुस्तकालय विज्ञान पुस्तकालय एंव सूचना विज्ञान कहलाता है। क्योंकि यह केवल पुस्तकों के अर्जन, प्रस्तुतीकरण वर्गीकरण, प्रसुचीकरण फलक व्यस्थापन तक ही सीमित नही है। इसके अंतर्गत सूचना की खोज, प्राप्ति संसाधन, सम्प्रेषण तथा पुनर्प्राष्ति भी सम्मिलित है। अब यह विषय सूचना संचार प्रोद्योगिकी के व्यापक आधार पर व्यवस्थित है। आधुनिक पुस्तकालय अद्यतन सूचना संचार प्रोद्योगिकी का बहुत अच्छा उपयोग कर रहे है। इसी परिपेक्ष में भोपाल शहर के पुस्तकालयों द्वारा अच्छी से अच्छी सेवाएं प्रदान कराए जाने के लिए जरूरी है कि पुस्तकालय स्वचालित हो और स्वचालित वर्तमान जागरूक सेवा, चयनात्मक प्रसार सेवा, सार सेवा, अनुक्रमणिका सेवा जैसी अधिक से अधिक सेवांए प्रदान करे।