Article Details

महिला कल्याण के छेत्र में सरकार की भूमिका- | Original Article

in Shodhaytan (RNTUJ-STN) | Multidisciplinary Academic Research

ABSTRACT:

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय महिलाओं की स्थिति में उत्तरोत्तर प्रगति हुई है | महिलाओं की जीवन प्रत्याशा में वृद्धि हुई है | गर्भवती  महिलओं की मृत्युदर घटकर आधी हो गई है, महिला साछरता दर में वृद्धि हुई है, आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की संलग्नता बढ़ी है, व्यवसायी महिला की पारिश्रमिक में वृद्धि हुई है, लिंग समानता में भी कुछ वृद्धि अंकित की गयी है | महिलाओं की दशा में इस प्रकार सुधार के लिए सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है | सरकार महिला कल्याण कार्यों को स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से संचालित करती है | अतः इस छेत्र में स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका भी सराहनीय एवं उत्साहवर्द्धक रही है |